Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के स्थानांतरण पर जनपद में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का स्थानांतरण निदेशक पंचायती राज निदेशालय देहरादून के पद पर हुआ है। उनके स्थानांतरण पर विकास भवन सभागार गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश का स्थानांतरण अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर के पद पर होने पर जिला सभागार गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के साथ जनपद में किए गए कार्यों और उनके योगदान को याद किया। अधिकारियों ने उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के साथ जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *