Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार हरिद्वार में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेसन और अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तथा सुगम यातायात के साथ आतंकवाद निरोधक उपायों और अभिसूचना एवं साइबर सुरक्षा तंत्र सहित विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल और इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कुंभ मेले की तैयारियों और निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला योगेन्द्र सिंह रावत और मेलाधिकारी कुंभ मेला सोनिका सहित विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों और तैयारियों तथा कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा बैठक में कुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संभावित भीड़ के प्रभावी प्रबंधन और श्रद्धालुओं के आवागमन तथा पैदल यात्रियों के डायवर्जन एवं होल्डिंग प्लान के साथ आपातकालीन निकासी और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रमुख स्नान घाटों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा वॉच टावरों की स्थापना और बम निरोधक दस्ते द्वारा एंटी सबोटाज चेकिंग की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। संभावित आतंकी गतिविधियों और अन्य सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एटीएस तथा एसटीएफ एवं अभिसूचना इकाइयों की भूमिका और संवेदनशील स्थलों की निगरानी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्था की समीक्षा की गई। संगठित अपराध और अन्य संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए तकनीकी एवं मानवीय अभिसूचना तंत्र को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साइबर सुरक्षा और आधुनिक तकनीक पर जोर कुंभ मेला-2027 के दौरान संभावित साइबर सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए साइबर सुरक्षा और डिजिटल निगरानी तंत्र मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर भ्रामक सूचनाओं तथा अफवाहों और फर्जी सूचनाओं एवं संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की लगातार निगरानी करने के साथ साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी आईसीसीसी और सीसीटीवी नेटवर्क तथा ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली के साथ सर्विलांस और संचार व्यवस्था तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध रूप से स्थापित कर क्रियाशील करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों और विशेषज्ञ टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। यातायात रेलवे और अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा मेला क्षेत्र में यातायात संचालन और पार्किंग स्थलों के चयन तथा होल्डिंग एरिया एवं वैकल्पिक यातायात योजना के साथ अत्यधिक भीड़ की स्थिति में यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। अवरोध संभावित स्थलों यानी बॉटलनेक प्वाइंट्स को चिह्नित कर उनके प्रभावी प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन और जीआरपी की तैनाती तथा ट्रेनों के नियमन एवं सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा और फायर सेफ्टी परीक्षण तथा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता और प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस बल और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कुंभ मेले के लिए आवश्यक पुलिस बल और अन्य सुरक्षा संसाधनों का आकलन करते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा होमगार्ड और घुड़सवार पुलिस एवं जल पुलिस तथा यातायात पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर चर्चा की गई। बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस बल के साथ समन्वय तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास एवं भोजन और पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ उनके प्रशिक्षण की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस थानों और चौकियों तथा पुलिस लाइनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की प्रगति और आवश्यक वाहनों एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा सत्यापन अभियान एवं सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ समन्वय और बजट आवंटन एवं उपकरणों की खरीद तथा आपूर्ति से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश बैठक में दोनों अपर पुलिस महानिदेशकों ने निर्देश दिए कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी भीड़ नियंत्रण और पैदल यात्रियों के डायवर्जन तथा होल्डिंग एरिया एवं आपातकालीन निकासी और आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। सभी सुरक्षा योजनाओं का दोबारा आकलन कर संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आतंकवाद और अन्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एटीएस तथा एसटीएफ और बीडीएस एवं अभिसूचना इकाइयों की आवश्यकता के अनुरूप तैनाती की जाए। तकनीकी और मानवीय अभिसूचना तंत्र मजबूत करने के साथ सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। मेला क्षेत्र और प्रमुख स्नान घाटों तथा रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी और सर्विलांस एवं एंटी सबोटाज चेकिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करते हुए सोशल मीडिया और डिजिटल मंचों पर भ्रामक सूचनाओं तथा अफवाहों एवं संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए। साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईसीसीसी और सीसीटीवी नेटवर्क तथा ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली और संचार व्यवस्था तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध रूप से स्थापित कर क्रियाशील किया जाए। इसके लिए आवश्यक तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थलों और होल्डिंग एरिया का समय से चयन किया जाए तथा अत्यधिक भीड़ की स्थिति के लिए वैकल्पिक यातायात योजना तैयार की जाए। अवरोध संभावित स्थलों को चिह्नित कर उनके प्रभावी प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और ट्रेनों के नियमन के साथ जीआरपी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। कुंभ मेले के लिए आवश्यक पुलिस बल और अन्य संसाधनों की वास्तविक आवश्यकता का आकलन कर समय से मांग एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और होमगार्ड तथा जल पुलिस एवं घुड़सवार पुलिस और यातायात पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों की आवश्यकता का आकलन किया जाए। ड्यूटी पर आने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास तथा भोजन एवं पेयजल और शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। कुंभ ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिसकर्मियों का आवश्यक प्रशिक्षण कराया जाए। बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पुलिस बल के साथ समन्वय के लिए बैठकें आयोजित करने तथा सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन पुलिस थानों और चौकियों तथा पुलिस लाइनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा गया। विभिन्न पुलिस इकाइयों और बाहरी राज्यों से आने वाले पुलिस बल के लिए आवश्यक वाहनों तथा उपकरणों एवं अन्य संसाधनों का समयबद्ध आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बजट आवंटन और खरीद तथा आपूर्ति संबंधी कार्यवाही प्राथमिकता से पूरी करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में प्रभावी सत्यापन अभियान संचालित करने तथा संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कुंभ मेला-2027 से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने और प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने को कहा गया। अधिकारियों ने प्रस्तुत किए सुझाव और कार्ययोजनाएं बैठक में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं अग्निशमन विम्मी सचदेवा ने संचार और आईसीसीसी तथा अग्निशमन व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात तथा जीआरपी कृष्ण कुमार वीके ने यातायात एवं रेलवे सुरक्षा और पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले ने पुलिस बल के प्रशिक्षण तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सुनील मीणा ने जनशक्ति की आवश्यकता एवं नियुक्ति और पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम तथा मुख्यालय बरिन्दरजीत सिंह ने बजट एवं संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे और पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ एवं साइबर ने अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित सुरक्षा चुनौतियों तथा अभिसूचना एवं विशेष अभियान और साइबर सुरक्षा तथा तकनीकी निगरानी के संबंध में जानकारी एवं सुझाव दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मणिकांत मिश्रा ने सुरक्षा तैयारियों और अभिसूचना तंत्र के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और पौड़ी तथा टिहरी ने अपने-अपने जनपदों की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कुंभ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने पुलिस लाइन ऋषिकुल का संयुक्त निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे ने थाने और चौकियों तथा घाटों एवं हरकी पैड़ी पर बने अस्थायी पुलों और संकरे मार्गों का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं अग्निशमन विम्मी सचदेवा ने संचार व्यवस्था और सब कंट्रोल रूम तथा फायर स्टेशनों का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात तथा जीआरपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस लाइन और हाईवे पार्किंग तथा होल्डिंग एरिया एवं रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम तथा मुख्यालय बरिन्दरजीत सिंह ने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समीक्षा बैठक और स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कुंभ मेला-2027 की समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों का समय रहते आकलन करना तथा विभिन्न विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तथा सुव्यवस्थित कुंभ का अनुभव मिल सके। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं अग्निशमन विम्मी सचदेवा और पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक यातायात तथा जीआरपी कृष्ण कुमार वीके तथा पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे और पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ एवं साइबर तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप और पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सुनील मीणा तथा पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला योगेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम तथा मुख्यालय बरिन्दरजीत सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेन्द्र गुंज्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मणिकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *