Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। मेडिकल कॉलेज परिसर से बेस चिकित्सालय तक निकाली गई इस रैली में संस्थान के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से आमजन को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और बिना चिकित्सकीय सलाह के उपयोग से बचने का संदेश दिया गया। साथ ही दवाओं का निर्धारित अवधि तक सेवन करने और रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग ही उनकी प्रभावशीलता बनाए रखने और भविष्य में गंभीर संक्रमणों से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *