प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्करों और वारंटियों तथा हिस्ट्रीशीटर एवं वांछित आरोपियों के साथ गुंडा तत्वों और इनामी अपराधियों तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत कनखल पुलिस ने 17 नवंबर 2026 को योगीपुरम जमालपुर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संदीप शर्मा पुत्र स्वर्गीय कुंवरपाल शर्मा निवासी योगीपुरम कॉलोनी जमालपुर कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी शराब के पैट्रा पैक मार्का के 18 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और कांस्टेबल प्रलव चौहान शामिल रहे।
