Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के अंतर्गत पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया। तहसील रुद्रप्रयाग और जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ी सैण में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनसंख्या गणना और स्व-गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं के साथ अपने दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी और अतिरिक्त चार्ज अधिकारी गणेश भटकाई उपस्थित रहे। इसके अलावा मास्टर ट्रेनर डॉ. विनीत पुरोहित और योगेश चंद्र रेवानी तथा डॉ. विक्रम वीर भारती एवं संदीप कुमार और मास्टर ट्रेनर ऋषि भूषण विपिन सिंह अभिनव ने प्रशिक्षण में सहयोग किया। जनगणना निदेशालय से नितेश रावत और तकनीकी सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना के कार्य को पूर्ण शुद्धता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *