Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल की सूझबूझ और तत्परता से एक व्यक्ति को उसका खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस मिल गया। पर्स में 2100 रुपये की नकदी आधार कार्ड एवं आयकर संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल को एक पर्स मिला। पर्स में रखे दस्तावेजों को देखकर उन्होंने उसके स्वामी तक पहुंचने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। यातायात निरीक्षक ने पर्स में मिले दस्तावेजों पर अंकित विवरण को चालान मशीन में दर्ज कर पर्स स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर पर्स मिलने की सूचना दी। पर्स राहुल नामक व्यक्ति का होने की पुष्टि होने पर उन्हें मौके पर बुलाया गया। इसके बाद नकदी सहित पर्स और उसमें रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सकुशल उनके सुपुर्द कर दिए गए। अपना खोया हुआ पर्स और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज वापस पाकर राहुल ने राहत की सांस ली। उन्होंने चमोली पुलिस एवं यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *