Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर श्रीनगर के अधिवक्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला पौड़ी गढ़वाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला पौड़ी गढ़वाल एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला संयोजक अनूप श्री पांथरी एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्नेह त्याग ममता और आशीर्वाद किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। स्वर्गीय सावित्री देवी अत्यंत सरल धार्मिक एवं संस्कारवान महिला थीं जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसा तपस्वी और राष्ट्रभक्त नेतृत्व समाज को दिया। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि समूचे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। बार एसोसिएशन श्रीनगर के सहसंयोजक विकास पंत एवं महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में श्रीनगर के समस्त अधिवक्तागण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं। इस दौरान सभी ने बाबा केदारनाथ भगवान बद्रीविशाल एवं मां धारी देवी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप श्री पांथरी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी सहसंयोजक विकास पंत बार एसोसिएशन श्रीनगर के पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी महेंद्र पाल सिंह रावत पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सुबोध भट्ट देवी प्रसाद खरे सुरेंद्र सिंह रौथाण बलवीर सिंह रौतेला आनंद सिंह बुटोला ओम प्रकाश मैठाणी परमानंद मैठाणी नितीश भारती प्रेरणा काला गौरव उपाध्याय कुलदीप दानू एवं राखी राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *