Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 24 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से 24 नवंबर को स्नान पर्व की समाप्ति तक सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए जनपद को 8 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। हरकी पैड़ी माई सतीघाट नाई सोता घाट सुभाष घाट बाईपास खड़खड़ी अपर रोड सिंहद्वार और मनसा देवी मंदिर प्रमुख जोन बनाए गए हैं। हरकी पैड़ी जोन में हरि गिरि नाई सोता घाट जोन में मंजीत सिंह सुभाष घाट जोन में आकाश जोशी बाईपास जोन में योगेश कुमार खड़खड़ी जोन में गोपाल राम बिनवाल अपर रोड जोन में अतुल प्रताप सिंह सिंहद्वार जोन में खुशवंत सिंह चौहान और मनसा देवी मंदिर जोन में योगेश मेहरा को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 30 सेक्टरों में हरकी पैड़ी मालवीय दीप कांगड़ा पुल नया संजय पुल महिला घाट भारत स्काउट एंड गाइड हरकी पैड़ी सुभाष घाट गऊ घाट मोती बाजार बड़ा बाजार कुशाघाट चौक विष्णुघाट पावन धाम रोड़ी बेलवाला धोबी घाट पार्किंग पंतद्वीप चंडी चौराहा चंडी घाट पार्किंग चंडी देवी मंदिर भीमगोड़ा खड़खड़ी रतन टॉकीज पोस्ट ऑफिस शिवमूर्ति देवपुरा ऋषिकुल सिंहद्वार बैरागी कैंप रेलवे स्टेशन मनसा देवी मंदिर हिल बाईपास पैदल मार्ग और गली रामप्रसाद से पैदल सीढ़ी मार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। यातायात सुचारू रखने और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के साथ सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने तथा प्रशासन के संपर्क में रहने को कहा गया है। आपातकालीन परिस्थितियों और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए रोशनाबाद स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में 23 नवंबर से 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसका दूरभाष नंबर 7351428593 है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को हरकी पैड़ी सहित प्रमुख स्नान घाटों पर प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन उपचार के लिए पर्याप्त चिकित्सक एवं स्टाफ तैनात करने तथा जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की जांच करने को कहा गया है। जल संस्थान और जल निगम को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सिंचाई विभाग घाटों और स्नान स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करेगा। अग्निशमन विभाग को आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने और नगर निगम को घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। अपर रोड सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था के साथ मनसा देवी मंदिर में ट्रॉली संचालन एवं पैदल मार्ग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को स्थलीय निरीक्षण कर समय से तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि तैनात मजिस्ट्रेट बिना अनुमति अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। किसी अधिकारी का स्थानांतरण होने पर उसके स्थान पर तत्काल दूसरे अधिकारी की तैनाती की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थिति मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्नान पर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *