Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए तीन निरीक्षकों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनमें निरीक्षक मनोज नेगी निरीक्षक मुकेश चौहान और निरीक्षक राकेश कुमार शामिल रहे। समारोह के दौरान तीनों निरीक्षकों ने जनपद में अपनी सेवाओं के दौरान प्राप्त अनुभवों और कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण सेवा का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार से अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने तीनों निरीक्षकों के जनपद में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई तैनाती पर भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने तीनों को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक मनोज नेगी वर्ष 2022 से जनपद में नियुक्त थे। इस दौरान उन्होंने एसओजी प्रभारी कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी और कोतवाली ऊखीमठ प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। उनका स्थानांतरण जनपद उत्तरकाशी हुआ है। निरीक्षक मुकेश चौहान वर्ष 2024 से जनपद में नियुक्त रहे तथा कोतवाली ऊखीमठ और कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी के पद पर कार्य किया। वहीं निरीक्षक राकेश कुमार ने वर्ष 2024 से जनपद में सेवाएं देते हुए डीसीआरबी प्रभारी और कोतवाली गुप्तकाशी प्रभारी के रूप में दायित्व निभाए। निरीक्षक मुकेश चौहान और निरीक्षक राकेश कुमार का स्थानांतरण जनपद देहरादून हुआ है। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने तीनों स्थानांतरित निरीक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी अवनी तिवारी निरीक्षक एलआईयू संतोष भट्ट निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल वाचक रणजीत खनेड़ा प्रधान लिपिक राजेश कुमार आंकिक प्रदीप कुकरेती प्रभारी आशुलिपिक नरेंद्र सिंह सहित जनपद के थाना प्रभारी शाखा प्रभारी और पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *