प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन और ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डीपीएस स्कूल के पीछे सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सागर पुत्र मुकेश कुमार निवासी एल-32 अंबेडकर नगर टिबड़ी रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किन्नू मार्का देशी शराब के कुल 42 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सर्वजीत सिंह और कांस्टेबल अजीतराज शामिल रहे।
