पाबौ में जागरूकता मेले का आयोजन बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की दी गई जानकारी
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड पाबौ स्थित खेल मैदान में खुड्डेश्वर मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से स्थानीय लोगों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई,चाइल्डलाइन 1098,विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था सहित कई विभागों ने भाग लिया।जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो अनाथ हैं या जिनके माता-पिता में से एक की मृत्यु हो चुकी है,उन्हें प्रतिमाह 4 हजार की दर से भरण-पोषण सहायता दी जाती है। मेले में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था द्वारा परित्यक्त एवं देखरेख से वंचित बच्चों के लिए वैधानिक व सुरक्षित दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। इच्छुक दंपत्तियों को पंजीकरण व दस्तावेजों की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। वहीं चाइल्डलाइन 1098 सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह सेवा संकट में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे निःशुल्क आपातकालीन हेल्पलाइन है।बाल श्रम,बाल विवाह, उत्पीड़न व परित्याग जैसे मामलों में तत्काल सहायता के लिए इस सेवा की उपयोगिता को रेखांकित किया गया। उन्होंने मेले में आए लोगों को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विधवा पेंशन योजना और परित्यक्ता पेंशन योजना की जानकारी भी दी गयी। पात्र महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही जिला स्तर पर संचालित बाल गृह,शेल्टर होम,परामर्श केंद्र और अन्य बाल संरक्षण सेवाओं की जानकारी भी आमजन को दी गयी। इसके अलावा गढ़वाल राइफल लैंसडाउन द्वारा आर्मी बैंड शो,मिलिट्री हॉस्पिटल व ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी प्रज्ञा नैथानी,विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था के समन्वयक अभिषेक नेगी,सामाजिक कार्यकर्ता शिखा खरे,केस वर्कर अमित रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love