Spread the love

जिलाधिकारी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर 40 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य केदारनाथ धाम में भी विशेष अभियान

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग में इस वर्ष हरेला पर्व को धूमधाम और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई,जिसमें हरेला महोत्सव के सफल आयोजन की रूपरेखा तय की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद में पहले दिन 40 हजार से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में चिन्हित स्थानों पर विशेष रूप से फलदार पौधों का वृहत स्तर पर रोपण किया जाएगा,जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दीर्घकालीन लाभ भी प्राप्त हो सके। इस वर्ष हरेला पर्व 16 जुलाई से प्रारंभ होकर एक माह तक मनाया जाएगा। पर्व के तहत विद्यालय परिसरों,सार्वजनिक स्थानों,अस्पतालों,विभागीय परिसरों,नदियों के किनारे,और नगर क्षेत्रों के पार्कों को पौधारोपण के लिए चयनित किया जाएगा। जनपद में इस कार्य के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया है,जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। साथ ही,प्रभागीय वनाधिकारी को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वृक्षारोपण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी नामित किया गया है,जो संबंधित क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों,विद्यालयों,अस्पताल केंद्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं मतदान केंद्रों पर पौध पहुंच कराना सुनिश्चित करेंगे। श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग की विशिष्टता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इस क्षेत्र में भी विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि जल एवं प्रकृति के संबंध को बेहतर बनाने एवं पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकियों के समीप भी वृक्षारोपण किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि हरेला पर्व के अंतर्गत लगाए जाने वाले कम से कम 50% पौधे फलदार प्रजातियों के होंगे। इन पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों,महिला एवं युवा मंगल दलों,वन पंचायतों तथा लाभार्थियों को सौंपी जाएगी।इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत,उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया,उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला,उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा,जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत,प्रभागीय अधिकारी जिला कार्यालय डी.एस.रौतेला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp