Spread the love

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे में धुत बस चालक गिरफ्तार 40 यात्रियों की जान जोखिम में थी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 15 जुलाई 2025 की रात्रि को श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा दैनिक चेकिंग के दौरान ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर एक बस को रोका गया। बस चालक जो 40 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रहा था तथा बस चालक शराब के नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था एल्को मीटर से जांच के पश्चात बस चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत चालक को गिरफ्तार कर बस को मौके पर सीज किया। चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया गया साथ ही बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजने हेतु उचित प्रबंध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp