Spread the love

नागेन्द्र इंका बजीरा में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रजातियों का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र इंका बजीरा में विद्यालय परिसर के आसपास आंवला,कचनार,माल्टा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने हरेला पर्व के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा है कि यह पर्व प्रकृति में हरियाली एवं समृद्धि का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से जहां एक ओर हमारा पर्यावरण संरक्षण होता है,वहीं पेड़ पौधों से हमारे जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि आती है। उन्होंने सभी से रोपित पौधों की देखरेख करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,शोवेन्द्र शाह,राजेन्द्र सिंह राणा,प्रीति बिष्ट,गौतम भट्ट,अनिल स्नेही,उत्तमा,योगेश उनियाल,देवेन्द्र सिंह चौहान,सतीश राणा,धनी लाल,मोर सिंह पुण्डीर,विजय सिंह चौहान,विजयलक्ष्मी सहित छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp