Spread the love

कांवड़ यात्रा की दूसरी चरण की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला

प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वर्तमान में चल रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का प्रथम चरण लगभग समाप्ति की ओर है,और अब दूसरे चरण डाक कांवड़ यात्रा के आरंभ की तैयारी जोरों पर है। इस महत्वपूर्ण चरण द्वितीय चरण में अधिकतर श्रद्धालु अपने चौपहिया और दोपहिया वाहनों से आते हैं जिससे श्रद्धालुओं की संख्या के साथ साथ वाहनों की संख्या में भी भारी वृद्धि हो जाती है इसकी संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा आज पुनः एक बार फिर मुख्य कांवड़ यात्रा मार्गों एवं वैकल्पिक मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान यात्रा व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण,एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने डाक कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित प्रमुख पार्किंग स्थलों के साथ ही वैकल्पिक पार्किंग मुख्य रूप से खैरखाल पार्किंग जिसे इस बार की कांवड़ यात्रा में पहली बार संचालित किया जा रहा है का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को प्रथम चरण में बेहतरीन ड्यूटी करने के लिए सराहा गया और द्वितीय चरण हेतु कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से इस अंतिम चरण को पूर्ण मनोयोग,अनुशासन और समर्पण के साथ संपन्न करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा-डाक कांवड़ का यह चरण अत्यंत चुनौतीपूर्ण है,किंतु हमारी प्रतिबद्धता और समन्वय ही इसे सफल बनाएगी।श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण दिनांकः-18 जुलाई 2025 दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00 बजे तक)-4,02,200,कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 26,37,648,पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp