Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्रों की चमक: शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब समर्पण,परिश्रम और मार्गदर्शन एक साथ होते हैं,तो सफलता निश्चित होती है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
आयशा हाशमी का आईआईटी-बीएचयू में चयन
रेनबो पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आयशा हाशमी ने आईआईटी-बीएचयू (वाराणसी) में बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया है।यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। आयशा ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया,बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर यह संदेश दिया कि बड़े लक्ष्य भी मेहनत से हासिल किए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आठ खिलाड़ियों का चयन
राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत विद्यालय के आठ होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को ₹2000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी,जिससे उन्हें प्रशिक्षण,खेल सामग्री और शारीरिक विकास में सहायता मिलेगी।
चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
1-माधवी रावत (कक्षा 10)-एथलेटिक्स
2-कंचन (कक्षा 12) – बैडमिंटन
3-आदर्श पटवाल (कक्षा 12) – बॉक्सिंग
4-कृष्णा कैंतुरा (कक्षा 11) -ताइक्वांडो
5-नवेंद्रा (पूर्व छात्र)-फुटबॉल
6-अरुण पुंडीर (कक्षा 6)-बहु-खेल प्रतिभा
7-नैना भट्ट (कक्षा 9)-उभरती खेल प्रतिभा
8– अद्विक जैन (कक्षा 3,श्रीनगर शाखा)-नवांकुर खिलाड़ी
विद्यालय परिवार का उत्साह और संदेश
विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों और अभिभावकों ने इन सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय की शैक्षिक और सह-शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है। विद्यालय निरंतर छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान,बल्कि खेल,संस्कार और जीवन कौशल में भी सक्षम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp