Spread the love

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों को गोद लेने की पहल:डॉ.धन सिंह रावत ने की अपील

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि उद्योगपतियों के साथ-साथ देश-विदेश में बसे प्रवासी उत्तराखंडी भी इस अभियान में भाग ले सकते हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील की कि वे आगे आकर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों को गोद लें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान दें।डॉ.रावत ने कहा कि समृद्ध व सक्षम प्रवासी उत्तराखंडी आगामी 30 जुलाई को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं,या फिर शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर अपने गांव या आसपास के किसी एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर वहां आधुनिक संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp