रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने जनपद के तीनों विकास खंडों—अगस्त्यमुनि,जखोली और ऊखीमठ में मतगणना प्रक्रिया के सफल संचालन की जानकारी दी।जिला कार्यालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों विकास खंडों में निर्धारित समय पर मतगणना कार्य प्रारंभ किया गया और सभी मतगणना केंद्रों में सुरक्षा,निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी के अंतर्गत सभी व्यवस्थाएँ पहले ही सुनिश्चित कर ली गई थीं।मतगणना टेबल और कार्मिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी से आया सकारात्मक परिणाम जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मतगणना टेबलों और कार्मिकों की संख्या में विशेष रूप से वृद्धि की गई,जिससे पूर्व की तुलना में परिणामों में देरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पहले मतगणना टेबलों की संख्या सीमित होने के कारण परिणाम आने में काफी समय लग जाता था,लेकिन इस बार की रणनीति ने इस समस्या को पूरी तरह हल कर दिया।उन्होंने मतगणना ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य निर्वहन के लिए धन्यवाद और सराहना प्रकट की।जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना कर्मियों ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित किए,जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है।नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी की शुभकामनाएं जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव नियुक्त जनप्रतिनिधि जनपद के सर्वांगीण विकास में सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।विकास कार्यों की रूपरेखा पर होगा विचार,पंचायत प्रतिनिधियों से की जाएगी बैठक जिलाधिकारी ने बताया कि बहुत शीघ्र ही सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें जनपद की आवश्यकताओं,प्राथमिकताओं और संसाधनों के आधार पर विकास की ठोस रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित करें, ताकि स्थानीय विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को बेहतर रूप से समझा जा सके।
Spread the love