समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा रूद्रप्रयाग की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट अनुमोदन हेतु बैठक संपन्न
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनाँक 02 अगस्त 2025 को समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग रतूड़ा की वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के अनुमोदन हेतु कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्र हित अधिक से अधिक उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। सभी विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक काउसलिंग की जानी चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में विद्यार्थी बहुत अधिक भावुक हो गये है वे छोटी भी समस्या आने पर ही आत्मघाती कदम उठा ले रहे है। शिक्षक शिक्षा योजना के के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवंटित रू 72.40 लाख की योजना का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सभी मदों में इस वर्ष प्रस्तावित तथा विगत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट,बी ई ओ जखोली वाई एस रावत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तनुजा देवराड़ी,सी पी रतूडी प्राचार्य,राजेन्द्र मैखुरी,अनुज भद्री,रणवीर सिंह,दिलबर सिंह भन्डारी, रघुवीर बुटोला,डाॅ.अजय सिंह,प्रदीप चमोली,हरिबल्लभ डिमरी, सूरज सिंह, डाॅ.जी पी सती,दीपक सिंह बुटोला, इन्दुकान्ता भन्डारी,रूचिना पुरी,ममता रावत,भुवनेश्वरी चन्दानी,ममता देवी,राजेश सती,कुलदीप बडोनी आदि उपस्थित रहे।
Spread the love