सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रप्रयाग में डिजिटल क्लास और कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।सरस्वती शिशु मंदिर,बेलनी में सोमवार को इंडियन ऑयल फाउंडेशन,नोएडा के समन्वयक राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को डिजिटल क्लास,कंप्यूटर प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षा तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस अवसर पर राजेद्र सिंह नेगी ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा और सामुदायिक विकास को लेकर दूत समुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में कार्य किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों विशेषकर बालकों और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को गति देना है ताकि वे समय की मांग के अनुरूप तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें।विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगादत्त जोगी ने इस अवसर पर इंडियन ऑपल फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास हैं।इस अवसर पर राजवीर सिंह घरिया,राकेश नौटियाल,पदम सिंह पंवार,मनोज भंडारी,कल्पना भंडारी,पूजा कंडारी आदि उपस्थित रहे।
Spread the love