Spread the love

जिलाधिकारी के निर्देशों में लगातार चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्य

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद रुद्रप्रयाग के चमेली बगड़धार गांव में कुछ दिन पूर्व हुई भारी बारिश के कारण बड़े स्तर पर जनजीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया।जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा पूरे राहत अभियान की निजी रूप से मॉनिटरिंग की गई,वहीं उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा ने स्वयं प्रभावित गांवों का दौरा कर राशन,टेंट और अन्य जरूरी राहत सामग्री ग्रामीणों को वितरित की। प्रशासन की तत्परता से प्रभावितों को समय पर सहायता मिल सकी। इसी क्रम में आज तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे द्वारा पुनः गांव का भ्रमण कर आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा चेक वितरित किए गए। जिन लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए,उनमें नारायणी देवी पत्नी पुष्कर सिंह,महेन्द्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह,अवतार सिंह पुत्र रणजीत सिंह,जगजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह एवं दीपक सिंह पुत्र तेज सिंह शामिल हैं ।उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में भी इन ग्रामीणों को राहत सामग्री प्रदान की जा चुकी है,और आगे भी प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp