प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन व नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व बड़े उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने पधारे भाई-बहनों की कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें अच्छे विचारों और श्रेष्ठ व्यवहार के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा,आत्मिक शक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.डॉ.राकेश नेगी और डॉ.हिरण्मय राय ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक ऐसी संस्था है,जो आज विश्वभर में उत्तम संस्कार,सकारात्मक विचार और स्वस्थ जीवनशैली के बीज समाज में बो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निदेशक बीके मेहर चंद ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल राखी बांधने का नहीं,बल्कि बुराइयों से रक्षा और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संकल्प है।बीके नीलम बहन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व केंद्र पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।समाजसेवी भोपाल चौधरी ने ब्रह्माकुमारी बहनों को “ईश्वरीय रूप” बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में आज विश्वभर में शांति और सद्भाव के केंद्र सक्रिय हैं,जो मानवता की सेवा में कार्यरत हैं।इस अवसर पर पौड़ी समाज कल्याण विभाग से धर्मेंद्र टम्टा ने उपस्थित सभी लोगों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई और कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और प्रगतिशील भारत का आधार है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,समाजसेवी,विद्यार्थी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Spread the love