नगर निगम पार्षद सूरज नेगी लगायेंगे सीसीटीवी कैमरे ओर चेतावनी बोर्ड
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम पार्षद सूरज नेगी ने कहा है कि न्यू कमलेश्वर के मुख्य मार्ग के आसपास कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिये जायेंगे। साथ ही लोगों की जानकारी के लिए मार्ग के दोनों ओर से चेतावनी बोर्ड भी लगा दिये जायेंगे। नगर निगम पार्षद सूरज नेगी ने बताया कि धार्मिक दृष्टि से श्रीनगर का महत्वपूर्ण स्थान कमलेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट से सटा हुआ न्यू कमलेश्वर मौहल्ले के पास सीतापुर आई हास्पिटल के समीप लंबे समय से कूड़ा फेंकने की शिकायत मिल रही थीं। एक दो दिन में इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी ऐसे कैमरे लगाने की तैयारी है,जिससे सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग सीसीटीवी कैमरे में उक्त स्थान पर कूड़ा फेंकते पाये जायेंगे,उनके खिलाफ नगर निगम प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा और उन्हें चालान कर जुर्माना भरना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मौहल्ले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम श्रीनगर प्रशासन लगातार कूड़ा वाहन गश्त पर लगायेगा। इसके बावजूद कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कैमरों की मदद से सड़कों पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर तुरंत चालान कर जुर्माना लगाया जाएगा। कहा कि अगर वही व्यक्ति दोबारा पकड़ा गया,तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम पार्षद सूरज नेगी ने बताया कि वह अपने निजी संशाधनों से न्यू कमलेश्वर मौहल्ला के उक्त स्थान पर सीसीटीवी कैमरे व चेतावनी बोर्ड लगायेंगे,जिससे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं मौहल्ले के गम्भीर सिंह रौतेला,शिव सिंह नेगी व जसपाल सिंह चौहान आदि ने उक्त स्थान पर कूड़ा निस्तारण की मांग की है।
Spread the love