Spread the love

चोपता–मंडल रोड पर गिरा विशाल पेड़ फायर सर्विस गोपेश्वर की घंटो की मशक्कत से यातायात बहाल

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को चोपता–मंडल मोटर मार्ग पर,मंडल से लगभग 10 किलोमीटर आगे,सड़क पर विशालकाय पेड़ गिर गया है। जिससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।तत्परता से पहुंची फायर सर्विस टीम सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों-वुडन कटर एवं अन्य औजारों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँची।टीम ने बिना समय गँवाए त्वरित रेस्क्यू कार्य शुरू किया।घंटों का कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन फायर सर्विस के जवानों ने लगातार हो रही बारिश के बीच रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए पेड़ों को काटकर छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित किया और लगभग 8–9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पूरी तरह मलबा व लकड़ी हटाई। इसके बाद अवरुद्ध मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात पुनः सुचारू किया गया।श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने की सराहना फायर सर्विस गोपेश्वर की इस सजग और मेहनती कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों व यात्रियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp