Spread the love

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रीनगर न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के नेतृत्व में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर श्रीनगर में विधिक शिविर आयोजित किया गया इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका ने युवाओं को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया इसा अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में जागरूक रहना चाहिए पूर्व महासचिव विकास पंत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं है बल्कि यह एक संकल्प का दिन है युवा सशक्त और जागरूक होंगे तो राष्ट्र निश्चित रूप से प्रगति करेगा यह दिवस हमें यह संदेश देता है कि युवा ही भविष्य है और उनके विकास में ही देश का विकास निहित है इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,सहायक अभियोजन अधिकारी अर्पणा अवस्थी,पूर्व महासचिव विकास पंत,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,सुनीता भण्डारी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,विकास कठैत,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,सोनाली जैन,कविता मेवाड, नितेश भारती,एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय,प्रकाश नेगी,रोशनी देवी एवं न्यायालय के कर्मचारी रीडर निर्मल कुमार ज्योतिष घिल्डियाल,स्टेनो हिरदेश कुमारी,आनंद भारती,सोहन सिंह,अंजुला देवी रौथाण,शिवानी बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp