कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों के अदम्य साहस,त्याग और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं,बल्कि यह हमें देश की एकता,अखंडता और समृद्धि के लिए कर्तव्यनिष्ठा,सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड,सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत,लोकनृत्य और नाट्य मंचनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर गूंजते देशभक्ति के गीतों और बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस विभाग,शिक्षकों,अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन,पुलिस बल,शिक्षा विभाग और स्थानीय संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं आयोजकों को सम्मानित किया और कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ।
Spread the love