Spread the love

सुगम से दुर्गम तक शिक्षा के उन्नयन के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का योगदान सराहनीय

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक-20 अगस्त 2025 को राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा एक प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूओयू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ.प्रियंका जोशी,एवं डॉ.लता व डॉ.मनोज पांडे द्वारा यूओयू के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। यूओयू के महाविद्यालय समन्वयक डॉ.जगमोहन सिंह द्वारा इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। श्रीकांत नौटियाल द्वारा विभिन्न प्रश्नों के साथ उनके उत्तर विद्यार्थियों को प्रदान करने का कार्य किया इसके साथ ही आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनको नमन भी किया। माय भारत-रुद्रप्रयाग से क्लाउड कॉर्डिनेटर विजय वशिष्ठ द्वारा भी इस संबंध में अपने विचार रखे गए।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशुतोष त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया एवं कहा कि सुगम से दुर्गम तक शिक्षा के उन्नयन के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का योगदान सराहनीय है तथा उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर भी बल दिया।कार्यकम का संचालन सुश्री अंविता सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर नवीन कुमार महाजन,सिमरन, विपेंदर,सन्देश,प्रिया नौटियाल,कुलदीप सिंह,स्नेहा,आदर्श,ओमप्रकाश आदि बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp