Spread the love

रुद्रप्रयाग में बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर बैठक जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बर्ड फ्लू से बचाव और रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। किसी भी जगह अगर संक्रमण की आशंका हो तो तुरंत कार्रवाई की जाए।विभागों को दिए गए निर्देश जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा पशुपालन विभाग को मुर्गी फार्म और दुकानों की निगरानी करने,मृत पक्षियों को सही तरीके से निपटाने और किसी भी लक्षण की तुरंत सूचना देने को कहा गया।स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में निगरानी कक्ष बनाने,लोगों को बीमारी के लक्षणों की जानकारी देने और इलाज की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।वन विभाग को पक्षियों पर नजर रखने और अगर कोई मृत पक्षी दिखे तो तुरंत सूचना देने को कहा गया।नगर निकाय और ग्राम पंचायतों को सफाई पर विशेष ध्यान देने और मृत पक्षियों के निपटान की व्यवस्था तुरंत करने को कहा गया।शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों को बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही,आम लोगों को भी जागरूक किया जाए कि अगर कहीं मृत पक्षी दिखे तो तुरंत संबंधित विभाग को खबर दें।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी,रुद्रप्रयाग मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत,मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश,सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp