रेनबो पब्लिक स्कूल में पूर्व सैनिकों ने दिया नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल में पूर्व सैनिक/अर्द्धसैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासन,स्वास्थ्य एवं नशामुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पधारे सम्मानित पूर्व सैनिकों में रिटायर्ड कैप्टन दिवान सिंह नेगी,रिटायर्ड कैप्टन सत्य प्रसाद पालिवाल,रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजेन्द्र प्रसाद,रिटायर्ड सूबेदार मेजर भरत पंवार,रिटायर्ड सूबेदार मेजर बचन सिंह पंवार,रिटायर्ड सूबेदार मेजर अनुप सिंह,रिटायर्ड सूबेदार मेजर किशन सिंह एवं रिटायर्ड सूबेदार मेजर शिशुपाल सिंह शामिल रहे।पूर्व सैनिकों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय को दो पौधे भेंट किए,जिन्हें बच्चों के साथ मिलकर रोपा गया। विद्यालय परिवार ने उनके इस योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट मैनेजर ऋद्धिश उनियाल ने सभी पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नशामुक्त समाज,अनुशासित जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश छोड़ गया।
Spread the love