Spread the love

रुद्रप्रयाग में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-मीटिंग आयोजित

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला जज सहदेव सिंह ने की। बैठक में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पायल सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी,सिविल जज/सीनियर डिवीजन सुमन,तथा सिविल जज/जूनियर डिवीजन जतिन मित्तल,न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बार काउंसिल अध्यक्ष प्रदीप जगवान सहित अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे।बैठक में आगामी लोक अदालत के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी सहमति से कर न्याय सुलभ एवं त्वरित बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp