Spread the love

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया जरूरतमंद को बांटे चेक

प्रदीप कुमार
पाबौं-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।ब्लॉक सभागार पाबौं में विकासखंड पाबौं के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख,ज्येष्ठ प्रमुख,कनिष्ठ प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बड़े ही गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करें और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में काम करें।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पाबौं ब्लॉक को विकसित और शिक्षित ब्लॉक बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक भेदभाव की गुंजाइश नहीं होगी और सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत ने पाबो ब्लॉक के मणकोली और फल्द्वाडी में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित लगभग सौ लोगों को चेक वितरित किए ताकि उनकी तात्कालिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।डॉ.रावत ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसी भी परिवार को बिजली,पानी और राशन की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।कार्यक्र समारोह एवं निरीक्षण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,पाबो ब्लॉक प्रमुख लता रावत,थलीसैंण ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम,पाबो मंडल अध्यक्ष विमल नेगी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp