Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के तृतीय दिन अंतर संस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025का समापन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हॉकी जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.राकेश ढोड़ी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के तृतीय दिन दिनांक 29 अगस्त 2025 को अपराह्न 2 बजे अंतर संस्थान बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह इंडोर हाल बिरला परिसर में किया गया। सर्वप्रथम मेजर ध्यान चंद को दीपप्रज्वलित कर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए जीवन में खेलों की उपयोगिता को बताते हुए सभी को चुस्त-दुरुस्त व युवाओं को नशा और अन्य ग़लत आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी संस्थानों व टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी।समस्त बैडमिंटन प्रतियोगिता के सभी वर्गों में कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में पुरस्कार वितरण करते हुए बालिका वर्ग में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 2-0 से एन आई टी श्रीनगर को परास्त किया। बालक वर्ग में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 2-1 से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को पराजित किया। कर्मचारी वर्ग में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 2-0 से एन आई टी श्रीनगर को परास्त किया। वहीं 35 वर्ष से ऊपर वर्ग में पुलिस विभाग श्रीनगर के एच एस पंखुली व युगल ने 2-1से सूरज मंगाईं व अनुज नेगी को पराजित किया। अंततःओपन वर्ग में श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं-सौरभ रावत ने 2-0 से अगस्तमुनि के पवन-गणेश को हराते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp