प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैथाणा एवं नौर किलकिलेश्वर की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने भाजपा की रीति-नीति जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने सभी नई सदस्याओं का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में भारती नौटियाल मंजू भंडारी सुधा नेगी बबीता देवी मूर्ति चौहान अनीता (बीडीसी) वीमा देवी शिल्पा देवी सीमा थपलियाल अमृता कंडारी मंजू देवी वर्षा देवी सुषमा देवी गुड्डी देवी आशा फड़ियार अनीता भंडारी लक्ष्मी डोभाल सरोजनी भट्ट सुधा गैरोला भावना बिष्ट रेखा देवी ममता बिष्ट गीता नेगी सोनी नेगी सनवी तथा मीना डोभाल शामिल रहीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई सदस्याओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।
