मोपाटा (देवाल) में अतिवृष्टि से आपदा दो की मौत और कई घायल प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज किए
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद चमोली के तहसील थराली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोपाटा देवाल में 28 अगस्त की रात अतिवृष्टि के कारण आपदा घटित हुई,सूचना मिलते ही प्रशासन,पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए। राजस्व उपनिरीक्षक,पटवारी,डीडीआरएफ,पुलिस बल व स्वास्थ्य टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली के अनुसार दो व्यक्तियों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हुए। घटना में 20 पशुओं के लापता होने की सूचना है।आपदा के दौरान एक आवासीय भवन एवं गौशाला पूर्णतःक्षतिग्रस्त हो गए।मृतकों की पहचान कमला देवी (60 वर्ष,पत्नी तारा सिंह) एवं तारा सिंह (62 वर्ष,पुत्र भगवान सिंह) निवासी ग्राम मोपाटा देवाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में दुर्गा देवी (37 वर्ष,पत्नी विक्रम सिंह) एवं विक्रम सिंह (45 वर्ष,पुत्र आलम सिंह)शामिल हैं। घायलों को त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में उपचार हेतु भेजा गया,जहाँ उनका इलाज जारी है।जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है,ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा सके।
Spread the love