पोल्ट्री पालन संबंधी तकनीकी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं की दी गयी जानकारी
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड बीरोंखाल के पशु चिकित्सालय बीरोंखाल एवं पशु चिकित्सालय चौखाल में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को विशेष घटक योजना-2025-26 के अंतर्गत 80 पोल्ट्री यूनिट वितरित की गयी। इसके अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूजे,दाने और जाली सहित अन्य सामग्री वितरित की गयीं।कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाया।लाभार्थियों को पोल्ट्री पालन के रख-रखाव,पोषण एवं बीमारियों से बचाव से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सालय बीरोंखाल में सिसई,धिसवानी,कोटा व सिंदूरी और चौखाल में मेलधार,पसोल,मासौ व उल्याणी गांव के लोगों को पोल्ट्री यूनिट वितरित की गयी। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री पालन जैसे रोजगार के माध्यमों से ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगी।विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग दिया जाता है,ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बीरोंखाल डॉ.राहुल,पशु चिकित्साधिकारी चौखाल डॉ. रिंकल सुंदरियाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।क्या है विशेष घटक योजना विशेष घटक योजना (स्पेशल कंपोनेंट प्लान) भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा लागू की गयी ऐसी योजना है जो अनुसूचित जातियों की आवश्यकताओं और समस्याओं को दूर करने के लिए उनके लिए अलग से धन आवंटित करती है।
Spread the love