Spread the love

खिर्सू ब्लॉक प्रमुख व सदस्यों ने ली शपथ कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी गढ़वाल।खिर्सू ब्लॉक प्रमुख,ज्येष्ठ प्रमुख एवं कनिष्ठ प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह खिर्सू ब्लॉक सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने ब्लॉक प्रमुख सहित ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ प्रमुख को शपथ दिलाई, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने किया।समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी रही।मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का संबोधन इस अवसर पर डॉ.रावत ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ईमानदारी से कार्य कर विकास को गति दें।उन्होंने कहा कि:प्रत्येक ग्राम सभा को 20 से 80 लाख रुपये तक मनरेगा के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।खिर्सू में एन.आई.टी.का कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिसमें पानी के लिए 22 करोड़ और बिजली के लिए 14 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही डबल लेन सड़क का निर्माण होगा जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन व रोजगार में सुविधा मिलेगी।स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए खिर्सू में एक्सरे,अल्ट्रासाउंड मशीन व डॉक्टरों की पूर्ण व्यवस्था होगी।ब्लॉक को सौ प्रतिशत सड़कों से जोड़ने के लिए चार माह में शेष तीन राजस्व ग्रामों तक सड़क पहुंचाई जाएगी।बच्चों के लिए चमराड़ा में खेल स्टेडियम बनेगा और ब्लॉक की सड़कों के डामरीकरण हेतु 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।ग्वाड व कोठगी के प्रसिद्ध बद्दी मेले को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया जाएगा।बूखाल मंदिर का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष में पूर्ण होगा।खिर्सू में हेलीपैड,डिग्री कॉलेज में छात्रावास,स्टेडियम व अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अब तक 778 जरूरतमंद परिवारों को मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं,और किसी भी परिवार को घर,राशन,पानी या बिजली से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,कुंजिका प्रसाद उनियाल,ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,पूर्व प्रमुख भवानी गायत्री,ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत,कनिष्ठ प्रमुख बरदासी देवी सहित जनप्रतिनिधियों ने विचार रखे।इस मौके पर जिला सहकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत रावत,ग्रीस पैन्यूली,विनय घिल्डियाल,रमेश मंद्रवाल,शरद सिंह,सुरजीत सिंह,कमल सिंह,भूपेंद्र समेत सभी बीस क्षेत्र पंचायत सदस्य,भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे-गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp