मुख्य विकास अधिकारी:आपदा से हुई क्षति का आकलन सभी विभागों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को वीसी के माध्यम से प्राकृतिक आपदा में हुयी विभागीय परिसंपत्तियों के क्षति की आकलन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का विस्तृत आकलन फोटो सहित तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग चमोली को समयबद्ध उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।सीडीओ ने कहा कि भारत सरकार की टीम शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। ऐसे में प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग की नष्ट हुई परिसंपत्तियों का सटीक विवरण और क्षति का आकलन पहले से तैयार रखें,ताकि टीम के समक्ष स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत की जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि समय पर और सही जानकारी उपलब्ध कराने से राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही में तेजी आयेगी,जिससे प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता पहुँचाना आसान होगा।इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी,अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी अल्ला दिया सहित अन्य विभागाध्यक्ष वीसी से जुड़े रहें।
