चमोली में जिलाधिकारी ने महिला की मौत के मामले में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.अनुराग धनिक को चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में तैनाती सभी अधिकारी कर्मचारियों व्यवहार में सौम्यता रखते हुए उपचार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मामले में जहां मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मृतका के पोस्टमार्टम की विडियो बनाई गई है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय चिकित्सा समिति की जांच को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय,पूर्व नगर पालिका सभासद नवल भट्ट,अंकोला पुरोहित,शांति राणा,गोविंद सजवांण सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Spread the love