Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट में वांछित वारंटी राकेश सजवाण पुत्र उम्मेद सिंह सजवाण निवासी ग्राम मीरिया कोतवाली कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 29 वर्ष को देहरादून से गिरफ्तार किया। वारंटी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत दर्ज मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने उसे नई बस्ती चक्कू मोहल्ला देहरादून से नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टिहरी पुलिस ने अपील की है कि कानून एवं न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *