Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल के रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में एक नई और अनोखी पहल शुरू की गई जिसकी तारीफ चौरास क्षेत्र और श्रीनगर क्षेत्र के हर एक व्यक्ति ने की आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में चौरास और श्रीनगर क्षेत्र के सेवानिवृत्तिशिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आमंत्रित किया गया जिसमें उनके भव्य बैंड स्क्वाड के साथ स्वागत किया गया इन सेवानिवृत शिक्षकों में डॉ.विष्णु दत्त कुकरेती,डॉ.त्रिलोक सिंह कंडारी,इंद्र मोहन काला,बलवंत सिंह रौथाण,उमेद सिंह रौथाण,कमल सिंह जयरा,देवेंद्र बहुगुणा,दिनेश चंद्र बंगवाल,शिवराम भट्ट,केशवानंद डंगवाल,रत्नाकर घिल्डियाल,एस एन घिल्डियाल,मनमोहन बहुगुणा,जे.एस बिस्ट,डॉ.शिवराज सिंह भंडारी,पुष्पा रौथाण,प्रमिला बिष्ट,शांति कंडारी,यह सभी सम्मानित मुख्य अतिथि गण आज के शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वप्रथम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र को पुष्पांजलि अर्जित की गई विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर रेखा उनियाल और सब सभी सम्मानित मुख्य अतिथियों के द्वारा तत्पश्चात विद्यालय का शिक्षक दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ सभी सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तत्पश्चात अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर रेखा उनियाल जी ने सभी आए हुए अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद दिया और शिक्षक के जीवन का महत्व बताते हुए सभी शिक्षकों को समाज में एक सम्मान का दर्जा दिया जाना चाहिए उसकी एक पहल रेनबो पब्लिक स्कूल द्वारा शुरू की गई है यह भी बताया और आगे भी शिक्षकों का ऐसा सम्मान भविष्य में भी होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp