Spread the love

हुडदंगियों पर पुलिस का शिकंजा तीन युवक जेल की सलाखों के पीछे

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चौकी पीपलकोटी क्षेत्रान्तर्गत तेन्दुकी पुल के पास तीन युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट कर सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। उनकी उग्र प्रवृत्ति को देखते हुए मौके पर मौजूद जनता में भय और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।सूचना प्राप्त होने पर चौकी पीपलकोटी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण। विपुल परमार,पुत्र स्व. नारायण सिंह,ग्राम नौरख, पीपलकोटी,जयसूर्या,पुत्र स्व.विजय लाल,निवासी तेन्दुकी पुल, पीपलकोटी,सुनील कुमार,पुत्र विजय लाल,निवासी तेन्दुकी पुल,पीपलकोटी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।आज दिनांक 6 सितंबर 2025 को अभियुक्तगणों को उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।चमोली पुलिस की सख्त चेतावनी जनहित व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए सलाखें ही ठिकाना हैं।हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की निगाह हमेशा पैनी रहेगी।पुलिस टीम-उ.नि.लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण,हे.कां.शैलेन्द्र,पीआरडी अरविन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp