Spread the love

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

प्रदीप कुमार
अगस्त्यमुनि-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के साथ साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अगस्तमुनि में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों,शैक्षिक अवसरों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला ने बालिकाओं को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए यह कानून कितना जरूरी है।वहीं,मिशन शक्ति के सहायक लेखाकार प्रियांशु सिंह ने बालिकाओं को नंदा गौरा योजना और इग्नू के माध्यम से मिलने वाली नि:शुल्क शिक्षा की जानकारी दी,जिससे छात्राएं आगे की पढ़ाई में आत्मनिर्भर बन सकें।बाल कल्याण इकाई की केस वर्कर पूजा ने बच्चों को वात्सल्य योजना के लाभों और पात्रता के बारे में बताया,जो अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए एक सहारा बन सकती है।साथ ही सुरेन्द्र सिंह द्वारा बाल विवाह की रोकथाम और विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं,जिससे छात्राएं अपने अधिकारों को पहचान सकें और सामाजिक बुराइयों से लड़ने में सक्षम बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp