श्रीनगर में कूड़े के ढेर की जगह बनेगा भव्य वेस्ट टू वंडर पार्क पार्किंग और बारात घर भी होंगे शामिल
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इसी क्रम में महापौर आरती भंडारी ने अलकनंदा नदी के तट पर उस स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया,जहां कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था। यह स्थान वर्षों तक शहरवासियों के लिए बदबू और गंदगी का कारण बना रहा,लेकिन अब नगर निगम इसे नया रूप देने जा रहा है।नगर निगम की योजना के अंतर्गत यहां एक भव्य वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण किया जा रहा है,जो स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले,व्यायाम उपकरण,आकर्षक फैंसी लाइटें और चारों ओर हरियाली की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लगभग 100 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी,जिससे शहर में बढ़ती यातायात समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां एक सामुदायिक बारात घर (वेडिंग प्वाइंट) भी बनाया जाएगा।पुराने टीन की छत को आधुनिक रूप देकर इसे ऐसा केंद्र बनाया जाएगा,जहां मध्यम वर्गीय परिवार कम खर्च में विवाह और अन्य सामाजिक आयोजन कर सकेंगे। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि यह परियोजना श्रीनगर नगर निगम का स्वच्छता और सुंदरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य है कि शहरवासियों को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद रमेश रमोला और अधिशासी अधिकारी पवन कोठियाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पार्षद रमोला ने कहा कि यह क्षेत्र की 30–35 साल पुरानी मांग थी।लंबे समय से लोग कचरे और बदबू से परेशान थे,अब उन्हें राहत मिलेगी और वार्ड को नई पहचान मिलेगी।महापौर ने कहा कि जल्द ही नगर निगम श्रीनगर समस्त नागरिकों को एक सुंदर पार्क और पार्किंग की सौगात देगा।यह परियोजना न केवल शहर की सूरत बदल देगी बल्कि लोगों के लिए खुला और हरा-भरा वातावरण भी उपलब्ध कराएगी।नगर निगम लगातार स्वच्छ श्रीनगर,सुंदर श्रीनगर,सुव्यवस्थित श्रीनगर के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इसी भावना के साथ शहर को नई पहचान देने का कार्य कर रहा है। शहरवासियों ने भी नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से वे इस स्थान को स्वच्छ और उपयोगी स्वरूप में देखना चाहते थे। पार्क और पार्किंग की सुविधा मिलने से स्थानीय नागरिकों को ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। यह परियोजना श्रीनगर गढ़वाल को स्वच्छता,सौंदर्य और सुविधाओं के मामले में एक नए मुकाम पर ले जाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Spread the love