Spread the love

पौड़ी अग्निशमन टीम ने अस्पताल और विद्यालय में कराया फायर सुरक्षा प्रशिक्षण कर्मियों और बच्चों को दिए आपात बचाव उपाय

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी अग्निशमन टीम द्वारा अस्पताल एवं विद्यालय में चलाया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम जागरूक करने के साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों की दी गई महत्वपूर्ण सीख।फायर यूनिट टीम पौड़ी द्वारा सीएचसी पावों अस्पताल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीनगर में अग्निसुरक्षा संबंधी व्यापक फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। साथ ही अस्पताल व विद्यालय कर्मियों,स्कूली बच्चों को अग्निसुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।अस्पताल के डॉक्टर,कर्मचारी व स्टाफ को अग्निकांड,घरेलू गैस विस्फोट जैसी आपात स्थितियों में बचाव के उपाय, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का सही संचालन व सुरक्षा प्रोटोकॉल समझाया गया।अस्पताल व विद्यालय में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों का डेमोंस्ट्रेशन कर उनका व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया। घरेलू LPG गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के सरल व सुरक्षित उपायों को विशेष रूप से बताया गया।इसके अतिरिक्त सभी को किसी भी अग्निकांड आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया,ताकि समय पर सहायता उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp