नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला के निधन पर दी श्रद्धांजलि
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के बजीरा वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला का आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,शिक्षक कर्मचारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी है। बताया गया कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। उनके निधन से समूचे विकासखण्ड जखोली सहित रुद्रप्रयाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बीमारी के चलते विमला बुटोला जिला पंचायत सदस्य की शपथ भी नहीं ले पाई थी।स्वर्गीय विमला बुटोला के पति सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह बुटोला ने बताया कि देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और बीच में उनका स्वास्थ्य लगभग ठीक हो गया था,लेकिन अचानक एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई,जिस कारण उन्हें दोबारे अस्पताल में भर्ती कराया गया,लीवर में इन्फेक्शन क चलते वे शपथ ग्रहण में भी शामिल नहीं हो पाई थी। विदित है कि नवनिर्वाचित जिपंस विमला बुटोला व उनके पति नारायण सिंह बुटोला सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। दोनों शिक्षक दम्पति क्षेत्र में सेवाकाल से ही निर्धन,असहाय व जरुरत मंदों की सेवा करते आ रहे हैं,इसी का परिणाम है कि स्थानीय जनता ने उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित किया। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी,पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रणबीर सिंह गुसाईं,भाजपा जिलाध्यक्ष व जिपंस भारत भूषण भट्ट,पूर्व विधायक मनोज रावत,भूपेन्द्र सिंह भंडारी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत,धूम सिंह राणा,शिक्षक एवं पूर्व पत्रकार दिगपाल नेगी,प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,आनन्द सिंह राणा,कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
Spread the love