Spread the love

श्रीनगर पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच चालक गिरफ्तार वाहन सीज

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने दिनांक 16 सितंबर को शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया। यह कार्यवाही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह ने यातायात के प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर एवं जयपाल सिंह नेगी,प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में चौकी बाजार,चौकी श्रीकोट और चौकी कलियासौड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया। गिरफ्तार वाहन चालक व विवरण। वाहन संख्या यूके-07 सीबी-9111 (ट्रक) चालक संत राम पुत्र गौरीलाल,निवासी विकासनगर,जनपद देहरादून।वाहन संख्या यूके-14 सीए-2686 (ट्रक) चालक अब्बल सिंह पुत्र प्रेम सिंह,निवासी पिलडी,थाना नरेंद्रनगर,जनपद पौड़ी गढ़वाल।वाहन संख्या यूके-12 एफ-1991 (ट्रक) चालक शेर सिंह पुत्र स्व.गेदा लाल,निवासी चंदौसी,जिला सम्भल (उ.प्र.) हाल पता संत निरंकारी भवन,श्रीनगर,जनपद पौड़ी गढ़वाल।वाहन संख्या यूके-07 डीटी-6290 (मोटरसाइकिल) चालक मयंक सेमवाल पुत्र मेदनीधर सेमवाल,निवासी ग्राम स्यूड,पोस्ट सतेराखाल,जनपद रुद्रप्रयाग।वाहन संख्या यूके-11 सीए-2444 (ट्रक) चालक शिवम जुयाल पुत्र सुभाष चंद्र जुयाल,निवासी ग्राम देवलखते,थाना कोटद्वार,जिला पौड़ी।
सभी के विरुद्ध नियमानुसार चालान कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp