Spread the love

श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने कलियासौड में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।चौकी कलियासौड क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के जुर्म में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनका मेडिकल परीक्षण कर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में चौकी कलियासौड पुलिस ने यह कार्रवाई की। दिनांक 15 सितम्बर 2025 को अपर उप निरीक्षक संजय पुंडीर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान चार व्यक्तियों को शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए गिरफ्तार किया गया।कलियासौड में शराब के नशे में उपद्रव करने वालों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम-पते।ऋषभ कुमार पुत्र प्रकाश,निवासी ग्राम बछेर, कोतवाली चमोली,जनपद चमोली,उम्र 21 वर्ष।राजेश कुमार पुत्र गोविन्द, निवासी ग्राम बछेर,कोतवाली चमोली,जनपद चमोली,उम्र 30 वर्ष।अजय कुमार पुत्र उमेदू लाल,निवासी ग्राम बछेर,कोतवाली चमोली,जनपद चमोली,उम्र 27 वर्ष।मुकेश पुत्र भगत राम,निवासी ग्राम बछेर,कोतवाली चमोली,जनपद चमोली,उम्र 29 वर्ष।पुलिस टीम।अपर उपनिरीक्षक संजय पुंडीर,हेड कांस्टेबल दिनेश चन्द,हेड कांस्टेबल राकेश डिमरी,होमगार्ड सुदामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp