गोविन्दघाट में होटल संचालक से मारपीट कर भाग रहे युवकों की इनोवा ज्योतिर्मठ में पलटी तीन घायल
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बीती देर रात गोविन्दघाट में कुछ युवकों ने एक होटल संचालक के साथ मारपीट की और इनोवा वाहन से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना रात लगभग 12:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारवाड़ी पुल,ज्योतिर्मठ पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर पर जब संदिग्ध इनोवा पहुँची तो उसमें सवार व्यक्तियों ने बैरियर को तोड़ते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया। आगे ज्योतिर्मठ के अचानक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।वाहन में कुल सात लोग सवार थे,जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।सभी युवक मध्य प्रदेश के जिला सिपरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने बताया कि होटल संचालक के साथ विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और जो भी विधिक कार्रवाई आवश्यक होगी,की जाएगी।
Spread the love