Spread the love

वरिष्ठ नागरिकों व आमजन की कुशलक्षेम पूछते हुए साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों,महिला सुरक्षा,नशे के दुष्प्रभाव एवं सामाजिक बुराइयों से बचाव के लिए सजग और जागरूक बनाना है।इसी क्रम में थाना सतपुली,कोतवाली लैंसडाउन तथा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में एकल वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछने के साथ ही इस दौरान आम नागरिकों से आत्मीय संवाद कर आमजन को निम्न विषयों पर विशेष जानकारी दी गई जिसमें साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय,महिला अपराधों से सुरक्षा एवं नए कानूनों की जानकारी,मुख्यमंत्री पोर्टल 1905 और हेल्पलाइन नंबर 1930,112,108,1090 की विस्तृत जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभाव और ऐसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की गई।साथ ही,महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने की विशेष पहल की गई ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और महिलाओं को जागरूकता सम्बन्धी पंपलेट का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp