Spread the love

हरिद्वार मे नरसान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 470 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार 22 सितंबर को जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,नरसान में किया गया।इस अवसर पर नीशू राठी अध्यक्ष गन्ना समिति ने कहा कि आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिल रहा है जिसमें स्वास्थ्य शिविरों में पहुंच रहें लोगों का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है,इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया,उन्होंने आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में 470 व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसमें एक्स-रे,आर.के.एस.के.ए.एन.सी.आँखों की जाँच बाल रोग,दन्त चिकित्सा तथा विकलांग प्रमाण-पत्र आदि सुविधाओं का लाभ उठाया गया।इस अवसर पर डॉ.आर.के.सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार, डॉ.अनील वर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार,डॉ.अचिन्तन गर्ग (चिकित्सा अधीक्षक),सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,नारसन,डॉ.अलका तोमर एवं डॉ.उसमान,चिकित्सा अधिकारी,अमरीश एवं कमलेश,फार्मेसी अधिकारी,अनुज भारद्वाज,विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धम,दिवांशु शर्मा,एकाउंट कम एडमिन ऑफिसर,आकाश सैनी,कनिष्ठ सहायक,डॉ.विकास भट्ट,सी.एच.ओ.डॉ.अमिता भारती,सी.एच.ओ.किशन पाल,आर.के.एस.काउन्सलर,एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp